तेरी रब ने बना दी जोड़ी, तेरी रब ने

र: तेरी रब ने बना दी जोड़ी, तेरी रब ने
तेरी रब ने बना दी जोड़ी
तू हाँ कर या न कर यारा, हो यारा
ये बोले जोगी का एकतारा हो
आ: ओ तेरी रब ने बना दी जोड़ी
तू हाँ कर या न कर यारा, हो यारा
ये बोले जोगी का एकतारा हो
शै: क्या बोले तेरा एकतारा क्या बोले
हो क्या बोले तेरा एकतारा, मुझे क्या लेना है जोगी

हो जोगी मेरी शादी मर्ज़ी से होगी हो
आ: क्या करने हैं घोड़े-हाथी, क्या करने हैं बाराती
नैनों की इस डोली में, चल मुझे बिठा ले साकी
ऐसी लड़की कहाँ मिलती है, गुड़िया की तरह हिलती है
दिन-रात तड़पते हैं भँवरे, तब एक कली खिलती है
शै: हट जाओ मुझे जाने दो हट जाओ, ओ हट जाओ मुझे जाने
न खनकाओ खन-खन कँगना, ओ कँगना मुझे नहीं बनना तेरा सजना हो

आ: ( पहले क्यूँ आँख लड़ाई, गोरी की नींद चुराई ) -२
कर के बदनाम किसी को, बनता है अब हरजाई
र: इस जट यमले से डरना, अब तू इन्कार न करना
चुप कर के बन जा दूल्हा, ये लाठी देख ले वरना
शै: मत बाँधो ज़बरदस्ती से मत बाँधो, ओ मत बाँधो ज़बरदस्ती से
मेरे सर सेहरे की लड़ियाँ, ओ लड़ियाँ तुम्हें लग जायेंगी हथकड़ियाँ

आ: सच बोले दुनिया सारी, ये इश्क़ बुरी बीमारी
तूने मेरा दिल तोड़ा, मर जाऊँ मार कटारी
र: चल छोड़ इसे दीवानी, मत कर बरबाद जवानी
लाखों हैं इसके जैसे, लाखों में एक तू रानी
शै: सौं रब दी मैं मर जावाँ सौं रब दी
सौं रब दी मैं मर जावाँ, लड़ाई थी ये तो झूठी
ओ झूठी पहन ले प्यार की ये अँगूठी हो
र: ओ तेरी रब ने बना दी जोड़ी तेरी रब ने
आ: ओ तेरी रब ने बना दी जोड़ी तेरी रब ने
दो: ओ तेरी रब ने बना दी जोड़ी तेरी रब ने


Comments

Popular posts from this blog

मैं कहीं कवि न बन जाऊँ तेरे प्यार में कविता

बोल मेरे साथिया कितना मुझसे प्यार है

चाँद मेरा दिल चांदनी हो तुम