में जिन्दगी का साथ निभाता

मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया
हर फ़िक्र को धुँएं में उड़ाता चला गया

बरबादियों का सोग़ मनाना फ़िज़ूल था -2
बरबादियों का जश्न मनाता चला गया
मैं ज़िंदगी...

जो मिल गया उसी को मुक़द्दर समझ लिया -2
जो खो गया मैं उसको भुलाता चला गया
मैं ज़िंदगी...

ग़म और खुशी में फ़र्क न महसूस हो जहाँ -2
मैं दिल को उस मुक़ाम पे लाता चला गया

मैं ज़िंदगी...

Comments

Popular posts from this blog

मैं कहीं कवि न बन जाऊँ तेरे प्यार में कविता

बोल मेरे साथिया कितना मुझसे प्यार है

चाँद मेरा दिल चांदनी हो तुम